logo_banner
Breaking
  • ⁕ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का बड़ा दावा; कहा- देश में बनेगी लॉकडाउन जैसी स्थिति, पेट्रोल-डीजल एक दाम होंगे 150 पार; चुनाव आयोग को बताया भाजपा का दलाल ⁕
  • ⁕ भारत के दरवाजे पर पहुंचा इबोला वायरस! युगांडा से नागपुर आई व्यक्ति क्वारंटाइन, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
National

पुराने संसद भवन में पीएम ने दिया आखिरी भाषण , "लोगों का बढ़ता विश्वास संसद की सबसे बड़ी उपलब्धि"


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पुरानी संसद के आखिरी सत्र के पहले दिन संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, "पिछले 75 वर्षों में संसद की सबसे बडी उपलब्धि रही है। इस पर लोगों का लगातार बढता भरोसा। संविधान सभा से लेकर उपलब्धियों, स्‍मृतियों और संदेशों की 75 वर्ष की संसदीय यात्रा पर लोकसभा में चर्चा की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के सभी उतार-चढावों का साक्षी यह संसद भवन जनता के विश्‍वास और भरोसे का केन्‍द्र बिन्‍दु रहा है। उन्‍होंने कहा कि आज भारतीयों की उपलब्धियों की चर्चा विश्‍व में हर जगह हो रही है और यही संसद के 75 वर्षों के इतिहास के दौरान सामूहिक प्रयासों का सुपरिणाम है।

पीएम मोदी ने कहा कि चन्‍द्रयान-3 की सफलता ने न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्‍व को गौरवान्वित किया है। इसने भारत की एक नई शक्ति को उजागर किया है जो विज्ञान, प्रौद्योगिकी, भारतीय वैज्ञानिकों की क्षमता और एक सौ चालीस करोड देशवासियों की सामूहिक शक्ति से जुडा है।

प्रधानमंत्री ने कल से संसद के नए भवन में स्‍थानांतरित होने का भी उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि हम इस ऐतिहासिक भवन को विदा दे रहे हैं, जो आजादी से पहले साम्राज्‍यवादी विधायी परिषद था। उन्‍होंने कहा कि इस भवन के निर्माण का निर्णय विदेशी शासकों ने लिया था, लेकिन देश यह कभी नहीं भूल सकता कि इसमें लगा कठिन परिश्रम, पसीना और पैसा देशवासियों का था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जी-20 की सफलता पूरे भारत की सफलता है। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए गौरव का अवसर है क्‍योंकि यह किसी एक व्‍यक्ति या किसी एक पार्टी से जुडा नहीं है। उन्‍होंने कहा कि आज भारत ने स्‍वयं को विश्‍व मित्र के रूप में स्‍थापित किया है और पूरी दुनिया भारत को अपना दोस्‍त मान रही है और इस मैत्री का अनुभव कर रही है। श्री मोदी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास का मंत्र, दशकों से लम्बित मुद्दों पर अनेक ऐतिहासिक निर्णय, उनका स्‍थाई समाधान इस संसद में निकाला गया है। इसी संसद ने बंग्‍लादेश मुक्ति आंदोलन और श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्‍व में इसे दिए गए सहयोग समर्थन को देखा है। यहीं संसद आपातकाल के दौरान लोकतंत्र पर हमले का भी साक्षी रहा है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद पर आतंकी हमला लोकतंत्र पर हमला था। देश कभी भी इस घटना को नहीं भूल सकता। प्रधानमंत्री ने  संसद की रक्षा में अपने प्राण न्‍यौछावर करने वाले कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। श्री मोदी ने संसद का सुचारू कामकाज सुनिश्चित करने में चैम्‍बर सहायक और सदन के कर्मचारियों के सहयोग के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने कहा कि पंडित नेहरू से लेकर शास्‍त्री जी और वाजपेयी जी तक संसद में अनेक नेताओं को भारत की परिकल्‍पना प्रस्‍तुत करते देखा है। 

उन्‍होंने कहा कि अब तक साढे सात हजार से अधिक सदस्‍यों ने दोनों सदनों में योगदान किया और लगभग छह सौ महिला सांसदों ने सदन की गरिमा बढाई। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की नए संसद भवन में सांसदों का प्रवेश नई आशा और विश्‍वास के साथ होगा।
  
लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पुराने संसद भवन को विदा कहने का समय हम सबके लिए बहुत ही भावनात्‍मक क्षण है। नए भवन में जाने पर भी पुराने भवन को हमेशा याद रखा जाएगा। डीएमके नेता टी आर बालू, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्‍याय, बीजू जनता दल के भतिृहरि महताब, वाईएसआरसीपी के एम. श्रीनिवासुलू रेड्डी, जेडीयू के गिरधारी यादव ने भी अपने विचार रखे। चर्चा अभी जारी है।